Bihar Panchayat Chunav Result: चौथे चरण के मतदान की गिनती जारी, कई जगह मुखिया निर्वाचित
पटना। बिहार में पंचायत चुनाव चल रहा है। इस बीच आज चौथे चरण के हुए मतदान की काउटिंग चल रही है। आज और 23 अकेटूबर को सूबे के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में बुधवार को चौथे फेज में हुए मतदान की काउंटिंग चलने वाली है, जिसके परिणाम भी घोषित होते रहेंगे। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज वोट गिने जा रहे हैं।

सीतामढ़ी के मेथोरा पंचायत से मुखिया पद के लिए राजेश वात्सायन चुने गये। बिशनपुर पंचायत से रमाशंकर सिंह ने जीत हासिल की। इसके अलावा रंजितपुर पूर्वी से मनोज कुमार मुखिया बने। मनियारी पंचायत से अनिता कुमारी की जीत हुई। वहीं बेरबास से मुखिया पद पर सीता देवी विजयी घोषित की गईं। वहीं रंजितपूर्व पश्चमी से प्रवेश पासवान मुखिया बने।
इसके अलावा पटना में वोटों की गिनती जारी है। राजीपुर से गुरिया देवी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। जिला पार्षद 13 क्षेत्र से मुमताज अंसारी चुनाव जीत गये हैं। सहरसा में चौथे चरण की मतगणना जारी है। सत्तर कटेया प्रखंड की बिजलपुर से संजू कुमारी ने यशोधर ठाकुर को हरा दिया है।
नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में पड़े वोटों की गिनती जारी है। यहां चार पंचायतों में अब नये मुखिया कमान थामेंगे। गोविंद बिगहा में राम अवतार राजवंशी, तेयार में ममता कुमारी,सकरपुरा में रीना देवी और बड़ैल पंचायत में कुमारी दीपमाला ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications