महज 10 हजार रुपए में बेच दी खुद की बेटी
पटना (मुकुंद सिंह)। जिस बिहार में चुनाव के दौरान करोड़ों रुपए फूंक दिये गये, 19 करोड़ रुपए बरामद हुए, उसी बिहार में एक गरीबी ने मात्र 10 हजार रुपए की खाति अपनी बेटी को बेच दिया।
आर्थिक तंगी और परिवार की बदहाली से विवश हो कर एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को महज 10 हजार रूपए के लिए बेच दिया। पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर मे निवासी एक महिला ने पति की प्रताड़ना और आर्थिक तंगी से मजबूर होकर महज एक महीने की बच्ची को 10 हजार रुपये में बेचदेने का मामला प्रकाश मे आया है।
मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। थाने पर मौजूद बच्ची की मां ने अपनी बच्ची को अपनाते हुए बताया कि लगातार तीन बेटियों को जन्म देने के बाद पति अक्सर उसे प्रताड़ित करता था।
आर्थिक तंगी से मजबुर होकर वह कमाना चाहती थी। इसके लिए उसने नंदकिशोर नामक व्यक्ति के माध्यम से अपनी बच्ची को 10 हजार रुपये में बेंच दिया। वही पुलिस ने इस मामले में राजकुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है, वहीं बच्ची बेंचवाने वाला दलाल नंदकिशोर अब तक फरार चल रहा है।पुलिस दलाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है।













Click it and Unblock the Notifications