बिहार विधानपरिषद चुनाव 2022: क्या खत्म होगी RJD और कांग्रेस में आई दरार

पटना। बिहार में निकाय कोटे से होने वाले विधानपरिषद का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर महागठबंध में आ चुकी दरारें कम हो सकती हैं। यह साल बिहार की राजनीतिक दलों के साथ-साथ महागठबंधन के लिए भी काफी अहम साबित होने जा रहा है। दरअसल, साल 2021 में बिहार के दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच खूब तकरार हुई, जिसके चलते राजद और कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे।

Bihar mlc election 2022 rjd and congress will come close

हालांकि अब दोनों ही राजनीतिक दल यह कोशिश करेंगे की पुरानी दोस्ती को फिर से पटरी पर लायी जाए। लालू की पार्टी ने बिना देर किये पहल करते हुए विधानपरिषद की 24 सीट पर कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दोस्ती की शुरुआत कर दी है। दरअसल, विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट राजद से कांग्रेस ने मांगी थी लेकिन राजद ने साफ इनकार कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने महागठबंधन को लेकर बयान देते हुए कहा था कि दोनों विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद गठबंधन की समीक्षा होगी।

विधानपरिषद के चुनाव को लेकर लालू यादव के पहले के बाद कांग्रेस ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने लालू यादव की पहल को सकारात्मक बताया है। साथ ही यह भी कहा कि अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है। उनका जो फैसला होगा बिहार कांग्रेस को मान्य होगा। उन्होंने यहां भी कहा कि कांग्रेस हर परिस्थिति के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+