जय गंगाजल के नाम सुनते ही तिलमिला उठे बिहार के विधायक!
पटना (मुकुंद सिंह)। जल्द आने वाली प्रकाश झा कृर्त हिन्दी फिल्म जय गंगाजल का नाम सुनते ही बिहार के विधायक तिमलमिला उठते हैं। यही नहीं नाराज विधायक हुए कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। जरा सोचिये इसके पीछे क्या कारण होगा?
पढ़ें- बिहार में तेजी से ऊपर उठा क्राइम ग्राफ

असल में प्रकाश झा की हिन्दी फिल्म जय गंगाजल में बांकीपुर विधानसभा के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया गया है। खास बात यह है कि फिल्म में भी जगी का नाम बांकीपुर ही है और इलाके की कहानी भी असली है। वो कहानी जिसमें एक विधायक की गलत इमेज दिखाई गई है। ऐसा विधायक जो बाहुबली होने के साथ-साथ कई अपराधों में लिप्त है।
बस फिर क्या था, फिल्म अभी सिनेमा घरों में आयी नहीं है कि उसका विरोध शुरू हो गया। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक युवा नितीन नवीन ने इस फिल्म का विरोध किया है।
पढ़ें- बिहार में आ सकता है 7 की तीव्रता का भूकंप
आपको बताते चले कि रियल लाइफ में बांकीपुर के इलाके को पटना सहित बिहार के पॉश इलाके के तौर पर माना जाता है। और यहां के बीजेपी के युवा विधायक नितीन नवीन की छवि भी काफी साफ-सुथरी और ईमानदार की नेता की है।
प्रकाश झा ने 2003 में फिल्म गंगाजल बनायी थी, जिसमें बिहार की छवी गुंडा राज्य के रूप में दर्शायी थी। फिल्म के रिलीज होते ही बिहार के सिनेमाघरों मे तोड़ फोड़ चालू हो गई थी। उस वक्त गंगा जल में राजद सुप्रीमो लालू यादव के साले साधू यादव की छवि को दिखाया गया था। तब बिहार मे राजद की सरकार थी। अब देखना यह होगा कि जय गंगाजल बिहार को कितना शुद्ध कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications