बिहारः अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान ने कहा- उनके पूर्वज राजपूत थे और बाद में इस्लाम कबूल किया
पटना। बिहार के हाजीपुर जिले में एक कार्यक्रम में शरीक होने गए प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने घर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने खुद को हिंदू बताते हुए कहा कि उनके पूर्वज राजपूत थे और उन्होंने धर्मांतरण करके इस्लाम कबूल कर लिया था। वे मुसलमान हो गए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि धर्मांतरण अगर अपनी मर्जी से हो तो कोई बुराई नहीं है। मंत्री ने बताया कि आज भी उनके खानदान के आधे लोग हिंदू हैं और वे अपने हिंदू रिश्तेदारों से मुलाकात करते रहते हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन आप सौहार्द और भाईचारे से कर सकते हैं। जोर-जबरदस्ती से करना गैर कानूनी है। मैं राजपूत था। हम लोग बैसवाड़ा से आए थे और वैश्य ठाकुर थे। हमारे पूर्वज जयराम सिंह, भगवान सिंह थे। धर्म परिवर्तन के लिए जब लड़ाई छिड़ी तो भगवान सिंह ने इस्लाम कबूल कर लिया और मुसलमान हो गए। यही खानदान हम लोगों का है। वहींवहीं, बगल में मेरा परिवार के लोग सरैया गांव में रहते हैं जहां जयराम सिंह का खानदान है। हम दोनों भाइयों का घर आना जाना लगा रहता है।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने खुद को हिंदू बताते हुए एक विवादित बयान भी दिया। जमा खान ने कहा कि मुसलमानों ने जदयू को वोट नहीं दिया, फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुसलमानों का ख्याल रखते हैं, उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में मुसलमान को मंत्री बनाया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू को एक मंत्री पद मिलने पर उन्होंने कहा कि पार्टी को एक से ज्यादा मंत्री पद मिलना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications