बिहारः मंत्री सम्राट चौधरी ने फिर नीतीश सरकार को घेरा, कहा- गठबंधन की सरकार चलाना मुश्किल

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ विपक्ष के नेता भी सरकार को घेर रहे हैं। वहीं सत्ता दल के नेता भी अपनी सरकार को कोसने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। औरंगाबाद जिले में तीन दिवसीय भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में हम कार्यकर्ताओं को भी नहीं बचा पाते, क्योंकि यहां विचार टकराते हैं। यहां काम करना मुश्किल है, चैलेंजिंग है। नेतृत्व ने 2015 में अवसर दिया था, लेकिन हम जीत नहीं पाए। अवसर गंवा दिया। फिर 2017 में गठबंधन किया। 74 सीटें जीती पर सीएम नीतीश कुमार को बनाया।

Recommended Video

    Bihar: BJP नेता Samrat Chaudhary बोले- आसान नहीं Bihar Government के साथ काम करना | वनइंडिया हिंदी
    bihar minister samrat chaudhary statement on nitish government

    पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के कई राज्यों में भाजपा की अकेली की सरकार है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश या फिर कुछ दिनों पहले तक झारखंड में भाजपा की अकेले की सरकार थी। तब बीजेपी के लिए फैसला लेना आसान था। लेकिन गठबंधन की सरकार में फैसला लेना मुश्किल है।

    मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार में चार पार्टियां शामिल हैं। उन चारों की विचारधार अलग है। सबकी अलग-अलग मांग है। ऐसे में सरकार चलाना और लोगों की भावनाओं का ख्याल रख पाना बेहद मुश्किल है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस बात को समझना चाहिए। सम्राट चौधरी ने एक बार फिर कहा कि बीजेपी ने 74 सीटें जीत कर भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जबकि जेडीयू के पास सिर्फ 43 सीटें थीं। गठबंधन के कारण ही ऐसा करना पड़ा।

    मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसा पहली दफे नहीं हुआ है। इससे पहले भी 2000 के विधानसभा चुनाव में जब नीतीश कुमार की पार्टी को सिर्फ 37 सीटें मिली थीं और बीजेपी को तब भी 69 सीटें मिली थीं। तब भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+