बिहार: जेल में लगा शाहबुद्दीन का दरबार, नीतीश के मंत्री ने लगाई हाजिरी
पटना। सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार के एक मंत्री ने जेल में बंद बाहुबली सांसद और डॉन शाहबुद्दीन से मुलाकात की है। बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री गफूर ने सीवान जेल में शाहबुद्दीन से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद विवाद शुरु हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, टेबल कुर्सी लगाकर शान से बैठे बाहुबली शहाबुद्दीन ने उन्हें प्लेट में सजाकर मिठाइयां मंगवाई और उनके साथ बातचीत की। अपनी सफाई में मंत्री अब्दुल गफूर ने कहा है कि ये मुलाकात शिष्टाचार के नाते हुई थी। गफूर ने कहा है कि शहाबुद्दीन हमारे साथ विधायक रह चुके हैं। इसीलिए जेल में जाकर उनसे मिला।
Bihar Minister Abdul Ghafoor meets Mohd. Shahabuddin (who was sentenced to life imprisonment) in Siwan(Bihar) prison pic.twitter.com/13Zpp5yAoF
— ANI (@ANI_news) March 8, 2016












Click it and Unblock the Notifications