बिहार में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

पटना। कोरोना संक्रमण के चलते लागू किया गया लॉकडाउन 31 मई को खत्म होने जा रहा है। ऐसे में बिहार में लोगों को उम्मीद थी कि 1 जून से स्थितियां सामान्य होने लगेंगी और लॉकडाउन हटा दिया जाएगा। लेकिन नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए रविवार को लॉकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। अब लॉकडाउन 5 पूरे जून महीने में लगा रहेगा। वहीं इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Bihar lockdown 5 will apply after 31st may till june month

गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के अनुसार बिहार सरकार ने विचार विमर्श के बाद ये निर्णय लिया है कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन को एक माह और जारी रखा जाए। इसकी अनुपालना के लिए सभी विभागों और क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। साथ ही गृह मंत्रालय के आदेश और निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाने को सुनिश्चित करने को कहा गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 8 जून से लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की बात कही है लेकिन बिहार सरकार के आदेश में ऐसा कोई जिक्र नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+