बिहार में शराब कारोबारियों को नही भा रहा दूध बेचने का ऑफर

पटना (मुकुन्द सिंह)। सूबे मे एक अप्रैल से लागू हो रही शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार ने शराब कारोबारियों को वैकल्पिक व्य्स्था के तहद दूध के व्यपार से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। शराब कि दुकानों के लाइसेंसधारियो से पटना डेयरी प्रोजेक्ट ने सुधा दूध और दुध से बने अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए आवेदन मांगे है। लेकिन शराब के कारोबारियों को सरकार का यह प्रस्ताव पसंद नही आ रहा है, उन्हें सरकार से निवेश की रकम के अनुसार कोई अन्य वैकल्पिक प्रस्ताव की मांग की है। बंदरों की वजह से नहीं हो पा रही है गांव की लड़कियों की शादी

Milk
प्रस्ताव की मांग करते हुए बिहार शराब व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि सरकार को चाहिए की निवेश के अनुरूप इस तरह किसी अन्य कारोबार का ऑफर शराब कारोबारीयो दे। क्योंकि कंपोजिट शराब कि दुकान के लिए जहा 10 लाख रूपये तक और नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र मे देशी या विदेशी शराब की दुकान के लिए जहा 50 हजार रूपए तक का निवेश करना पड़ता है, उसके हिसाब से सरकार का यह ऑफर तर्कसंगत नही है।

वहीं पटना डेयरी के द्वारा शराब कारोबारीयों को भेजे गय ऑफर लेटर मे कहा गया है कि उन्हें सुधा दूध के प्रति लिटर बिक्री पर 1.10 रूपए कमिशन दिया जाएगा। वहीं दूध के अन्य प्रोडक्ट कि बिक्री पर 6% कमीशन देय होगा। साथ ही सुधा के आउटलेट्स से लिए मांगे गए आवेदन के साथ उन्हें 300 रूपए का निबंधन शुल्क भी मांगा गया है। आपको बताते चलें कि बिहार मे देसी और कंपोजिट शराब के छह हजार से अधिक लाइसेंस धारी है। ऐसे मे देखना यह होगा कि शराब कारोबारीयो को सरकार कोई वैकल्पिक व्यापार देगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+