बिहार: मेट्रो व मोनो रेल का डीपीआर तैयार, जल्द आ सकता है 'विकास' का फैसला

राज्य सरकार 31 अगस्त तक मोनो रेल की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज देगी। यह घोषणा नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में की है, जिसके बाद से राज्य की जनता में उम्मीद जगी है।
पढ़ें- भाजपा को फिर 'बहुमत' की जरूरत
विभाग की मांग व कटौती प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग सरकार में थे, तो सिर्फ मेट्रो रेल का सपना दिखाते थे और साढ़े साल साल में रूट तक तय नहीं कर पाये।
रूट भी तय किये जा चुके हैं और केंद्र को यह प्रस्ताव 31 अगस्त तक भेज दिया जायेगा। एक अलग योजना के तहत बस स्टेंड पर भी काम जारी है। पटना के पहाड़ी में बनने जा रहे बस स्टैंड के लिए जमीन की पहचान कर ली गयी है। अब केंद्र के पास फरमान पहुंचने की देरी है, जिसके बाद मुहर लगने पर पटना की नई तस्वीर का निर्माण शुरु हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications