तीन मौतों के जिम्मेदार अधिकारियों का घुटेगा दम जब नहीं मिलेगी ऑक्सीजन
पटना (मुकुंद सिंह)। दरभंगा जिले के डीएमसीएच में हुई तीन मौतों पर मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। अब मौतों के जिम्मेदार अधिकारियों का दम जरूर घुटेगा, क्योंकि सरकार ने इनकी ऑक्सीजन सप्लाई रोकने यानि जांच शुरू करने का फैसला किया है। जो कोई अधिकारी दोषी पाया जायेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें
बीतें दिनों दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) की आइसीयू में भर्ती तीन मरीजों की अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मौत हो गई थी। जिस मामले का बिहार मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दरभंगा के डीएम और डीएमसीएच के अधीक्षक को नोटिस जारी कर इन मौतों के संबंध में रिपोर्ट तलब किया है।
आयोग ने दरभंगा के डीएम और डीएमसीएच के अधीक्षक को आगामी 6 अक्टूबर से पहले अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि विगत शुक्रवार को डीएमसीएच की आइसीयू में भर्ती तीन मरीजों की मौत ऑक्सीजन के अभाव में हो गई थी।
इस मामले में शुक्रवार को ही अधीक्षक ने तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मियों अमलेश प्रसाद यादव, शंभू साह व बिंदेश्वर यादव को निलंबित कर दिया था।डीएमसीएच के मेडिसीन विभाग की आइसीयू में ऑक्सीजन की कमी से तीन मरीजों की मौत का मामला गर्म है। इसमें चिकित्सक व परिचारिकाओं पर भी गाज गिर सकती है। इस बाबत अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार मिश्र ने विभागाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह से 24 घंटे के भीतर दोषी कर्मी को चिह्नित कर जांच रिपोर्ट समर्पित करने को कहा है।













Click it and Unblock the Notifications