बिहार के पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, सभी जिलों में बनेगा प्रेस क्लब
पटना। बिहार में पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी घोषणा की है। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को बिहार के पत्रकारों के लिए पेंशन योजना प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पटना समेत बिहार के सभी जिलों में प्रेस क्लब भवन बनाने की घोषणा की।

पटना में प्रेस दिवस के मौके पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने पत्रकारों के लिए पेंशन योजना प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को पेंशन योजना जल्द प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस पर जो भी राशि खर्च होगी, सरकार उसका वहन करेगी। उन्होंने कहा है कि मेरी इच्छा है कि अगले तीन महीने के अंदर पूरे राज्य में प्रेस क्लब का उद्घाटन एक साथ पटना से करें।
इस मौके पर मांझी ने पत्रकारों को बिना किसी डर या भय के खबरों की हकीकत को लोगों के सामने के लिए कहा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को विकास की राजनीति पर केंद्रित रहने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications