बिहार: मंत्री जी की चोरी पकड़वाने वाले दारोगा नौकरी से सस्पेंड

सलीमुद्दीन वही दारोगा हैं जिन्होंने भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के घर से चोरी हुआ सामान एक ऑटो से पकड़ा था। उस वक्त उनकी बहादुरी और कौशल की गाथाएं पूरे राज्य में होने लगीं थीं पर जब खुद नेता जी ही इसमें फंसते नज़र आए तो इन दरोगा जी पर नज़र रखी जाने लगी।
पढ़ें- रिहा हुए अपराधी
सलीमुद्दीन को एक ऑटो वाले से वसूली के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया गया। चर्चा है कि यह बदले की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है व उन्हें उनकी ईमानदारी की सख्त सज़ा मिली है।
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह के घर हुई चोरी के बाद जो चीजें बरामद हुईं थी उनमें एक करोड़ रुपए से ज़्यादा नकद भी थे, जो मुसीबत की जड़ निकले। मामला कुछ इतना पेचीदा हेा गया कि इसमें चोर से ज्यादा सजा मालिक के हक़ में आ सकती थी।
पटना में एक ऑटो चालक नारायण प्रसाद ने ट्रैफ़िक एसपी से कुछ दिनों पहले शिकायत की थी कि सलीमुद्दीन ने उनसे बतौर जुर्माना ग्यारह सौ रुपये वसूले और रसीद केवल सौ रुपये की ही दी।
इस संबंध में ट्रैफ़िक एसपी राजीव मिश्रा ने मीडिया को बताया है कि आरोप सही पाये जाने के बाद सलीमुद्दीन को निलंबित किया गया है। बाकी कार्रवाई विभागीय जांच के नतीजों के आधार पर ही की जाएगी।
चोरी का सामान एक ऑटो से बरामद करने पर उन्हें इस ईमानदारी के लिए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने आठ जुलाई को पांच हजार का नकद इनाम भी दिया गया था पर अब आरोप सामने आ रहे हैं कि जब नेता जी खुद ही इस मामले में फंसते नजर आए तो इरादे रातों-रात बदल गए व इनाम से नवाजे गए दरोगा अब आरोपी बन चुके हैं।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications