बिहार को मोदी सरकार के आम बजट से हैं ये उम्मीदें
नयी दिल्ली। कल मोदी सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली अपना पहला पूरा आम बजट पेश करने जा रहे हैं। इस आम बजट से लोगों को काफी उम्मीदें है, खास उम्मीदें बिहार ने लगा रखी है। झारखंड बंटवारे के बाद से ही बिहार के लोगों की मांग है कि बिहार को विशेष दर्जा और स्पेशल पैकेज मिले।

ऐसे में अब बिहार की जनता और बिहार की नीतीश कुमार सरकार को इस आम बजट से खास उम्मीदें हैं। बिहार सरकार को इस आम बजट से विशेष राहत पैकेज मिलने की उम्मीद हैं। उन्हें उम्मीद है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा, हालांकि आर्थिक विशेषज्ञों की मानें तो इस आम बजट से विशेष दर्जा मिलने की उम्मीद कम है।
उम्मीद की जी रही है कि विशेष राज्य के दर्जा के स्थान पर बिहार के विशेष पैकेज का प्रावधान मिल सकता है। उम्मीद है कि कृषि एवं औद्योगिक विकास, पर्यटन और उच्च शिक्षा के साथ-साथ बाढ़ राहत के लिए खास पैकेज मिल सकता है। बिहार के कृषि कैबिनेट को पंचवर्षीय योजना में शामिल करते हुए वित्तीय सहायता दी जा सकती है।
कोसी आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए केंद्र सरकार सैगात दे सकती है। मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत बिहार में रोजगार योजनाओं का क्रियान्वयण किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications