बिहार का रिकवरी रेट 82% पर पहुंचा, पिछले 24 घंटे में मिले 10 हजार कोरोना संक्रमित
पटना। बिहार में कोरोना के मामले अब थमते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि जांच की संख्या बढ़ाने पर भी कोरोना के मामले कम सामने आ रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को 1 लाख 10 हजार 71 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 10 हजार 920 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं 13 हजार 852 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गए। बिहार में एक्टिव मामलों में भी काफी कमी आ रही है। नए संक्रमित मिलने के बाद बुधवार तक राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 02 हजार 099 रही। मंगलवार को भी राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 75 था।

रिकवरी में आई तेजी
बुधवार को बिहार की रिकवरी रेट 82% पर पहुंच गई है। बता दें कि राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1,02,099 है और 24 घंटे में 13852 लोगों के स्वस्थ होने से यह आंकड़ा आया है। 11 मई को प्रदेश में कुल 110071 लोगों की जांच के बाद 10920 नए मामले आए हैं। इसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6,12,570 हो गई है। अब तक राज्य के 5,07,041 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इससे रिकवरी रेट में तेजी आई है।
पटना में 20036 एक्टिव मामले
मंगलवार को प्रदेश की राजधानी पटना में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार 036 हो गई है। बीते मंगलवार को पटना में 1702 नए मामले आने के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 29 हजार 059 हो गई है। जिसमें 1 लाख 8034 लोगाें ने कोरोना को मात दी है। वहीं राजधानी में मृतकों की संख्या 989 हो चुकी है।
किस जिले में कितने नए मामले
मंगलवार को अररिया में 188, अरवल में 173, औरंगाबाद में 430, बांका में 53, बेगूसराय में 511, भागलपुर में 136, भोजपुर में 97, बक्सर में 46, दरभंगा में 116, पूर्वी चंपारण में 442, गया में 405, गोपालगंज में 317, जमुई में 173, जहानाबाद में 49, कैमूर में 74, कटिहार में 338, खगड़िया में 130, किशनगंज में 114, लखीसराय में 148, मधेपुरा में 153, मधुबनी में 435, मुंगेर में 305, मुजफ्फरपुर में 452, नालंदा में 279, नवादा में 95, पटना में 1702, पूर्णिया में 579 संक्रमित मिले। इसके अलावा रोहतास में 116, सहरसा में 97, समस्तीपुर में 782, सारण में 355, शेखपुरा में 127, शिवहर में 76, सीतामढ़ी में 103, सीवान में 263, सुपौल में 266, वैशाली में 493, पश्चिमी चंपारण में 246 कोरोना संक्रमित मिले।












Click it and Unblock the Notifications