बिहार में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान शुरू, सीएम नीतीश ने किया शुभांरभ
पटना। बिहार में सोमवार से 15 से 18 वर्ष तक के 83 लाख 46 हजार बच्चों को कोरोना के डोज लगाने का कार्यक्रम शुरू हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने IGIMS से वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया। प्रदेश में पहला टीका लखीसराय की रितिका को लगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जनवरी में 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। राजधनी पटना में 87 और पूरे बिहार में 2801 वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
Recommended Video

बता दें कि गया में सबसे अधिक 243 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं भोजपुर में दूसरे नंबर पर 229 वैक्सीनेशन सेंटर बने हैं। बता दें कि 350 दिन में 10 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाने वाला बिहार अब बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी तैयारी में है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर जिलों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है।
ग्रीन जोन में उन जिलों को रखा गया है जहां 200 से अधिक सेंटर हैं। इसके बाद येलो जोन है, जहां 100 के नीचे सेंटर हैं। जबकि, रेड जोन में 50 से कम सेंटर हैं। येलो जोन में दरभंगा में 90, पटना में 87, औरंगाबाद में 86, कैमूर में 73 वैक्सीनेशन सेंटर है। वहीं ग्रीन जोन में गया में 243, भोजपुर में 229, पूर्वी चंपारण में 204, नवादा में 208, बक्सर में 176 सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा रेड जोन में पश्चिमी चंपारण में 18, वैशाली में 17, मधेपुरा में 14, अररिया में 9, अरवल में6, जहानाबाद में 7, किशनगंज में 7, शेखपुरा में 8 और शिवहर में 8 सेंटर बनाए गए हैं।
वहीं शीतलहर को देखते हुए पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर, मुंगेर, नालंदा, नवादा, गया, आरा, जहानाबाद, अरवल, छपरा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, बेतिया, बगहा, गोपालगंज, मधुबनी में कक्षा 8 तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इन जिलों के DM ने रविवार शाम निर्देश जारी कर सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications