Bihar CoronaVirus Update: 25 दिन बाद कोरोना के नए मामले 8 हजार से कम, पिछले 24 घंटों में 90 संक्रमितों की मौत

पटना। बिहार में कोरोना के मामले लॉकडाउन लगने के बाद कम होते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों की संख्या 8 हजार के कम है। बता दें कि 19 अप्रैल को राज्य में 7,487 नए मामले आए थे, जबकि 13 मई को 7,752 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के नए मामले कम होने पर राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो गई। 13 मई तक एक्टिव केस की संख्या 96 हजार 277 रह गई। संक्रमण में कमी के चलते राज्य का रिकवरी रेट भी 85% तक पहुंच गया है।

Bihar corona update 7752 new case of covid 19

पिछले 24 घंटों में 90 संक्रमितों की मौत

पिछले 24 घंटे यानी कि बीते गुरुवार को राज्य में कुल 96 हजार 664 लोगों की जांच की गई। जिसमें से 7 हजार 752 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 90 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में कुल 6 लाख 30 हजार 185 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक राज्य में 5 लाख 30 हजार 134 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में कोरोना के टलते 3593 लोगों की मौत हो चुकी है कोरोना के नए मामले मिलने के बाद राज्य में 96 हजार 277 एक्टिव मामले हैं। वहीं राज्य में रिकवरी रेट 85.15% है।

25 दिन में 2.5 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात

बता दें कि 25 दिन में राज्य में 2.5 लाख लोग स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं पिछले 25 दिन में राज्य में तेजी से कोरोना का संक्रमण भी बढ़ा है। 19 अप्रैल से 13 मई के बीच 2 लाख 98 हजार 581 नए मामले आए हैं। जबकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या 2 लाख 50 हजार 025 रही है। इसके अलावा 25 दिनों में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 19 अप्रैल से लेकर 13 मई तक बिहार में कुल 1803 लोगों की जान चली गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान ही कोरोना पीक पर था और पूरा तांडव मचा था। अब एक तरफ रिकवरी के मामले बढ़े हैं तो मौत के आंकड़ों में कमी की उम्मीद है।

Bihar के हर जिले में संक्रमितों का आंकड़ा

बीते गुरुवार को अररिया में 179, अरवल में 79, औरंगाबाद में 163, बांका में 39, बेगूसराय में 173, भागलपुर में 147, भोजपुर में 69, बक्सर में 103, दरभंगा में 101, पूर्वी चंपारण में 139, गया में 233, गोपालगंज में 67, जमुई में 61, जहानाबाद में 62, कैमूर में 23, कटिहार में 143, खगड़िया में 106, किशनगंज में 149, लखीसराय में 53, मधेपुरा में 144, मधुबनी में 206, मुंगेर में 192, मुजफ्फरपुर में 211, नालंदा में 511, नवादा में 112, पटना में 1485 संक्रमित मिले।

इसके अलावा पूर्णिया में 409, रोहतास में 112, सहरसा में 277, समस्तीपुर में 243, सारण में 232, शेखपुरा में 99, शिवहर में 61, सीतामढ़ी में 50, सीवान में 142, सुपौल में 325, वैशाली में 437, पश्चिमी चंपारण में 320 संक्रमित मिले। वहीं बिहार के विभिन्न जिलों में बाहर से आने वाले 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे लोगों की टेस्टिंग कराई जा रही है और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद या तो उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है या फिर आइसोलेशन सेंटर में रखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+