बिहारः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1475 नए मामले आए सामने, रिकवरी रेट 96 फीसदी पार

पटना। बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना के मामले में काफी कमी आई है, जिसके चलते प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते रविवार को कोरोना के 1475 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में 161 संक्रमित मिले हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब पटना में दो सौ से कम मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक बीते रविवार को 1 लाख 494 लोगों की टेस्टिंग की गई।

bihar corona update 1475 new case of covid 19

प्रदेश में इस वक्त 18 हजार 377 एक्टिव मामले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पटना में 2415 सक्रिय मामले हैं। वहीं बेगूसराय जिले में 1061 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम तो हो ही रही है। साथ ही रिकवरी रेट में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मौजूदा वक्त में प्रदेश की रिकवरी रेट 96.67 फीसदी है। अब तक प्रदेश में 6 लाख 82 हजार 166 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं रविवार को प्रदेश में कुल 31 हजार 318 लोगों को पहले डोज की वैक्सीन दी गई। वहीं 4 हजार 730 लोगों को दूसरी डोज दी गई। अब तक प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख 77 हजार 674 लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है। वहीं 19 लाख 81 हजार 197 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है।

बिहार में लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+