बिहारः 50 गुणा तेजी से बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 13 हजार से ज्यादा संक्रमित
पटना। बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रहे हैं। दिन-प्रतिदिन बिहार में कोरोना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। करीब एक महीने के भीतर संक्रमण की रफ्तार 50 गुणा तेजी से बढ़ी है। इस एक महीने में वायरस के चलते 904 लोगों की जान चली गई। वहीं प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख पार हो गई है। बीते 31 मार्च को प्रदेश में मात्र 1579 एक्टिव मामले थे जो अब बढ़कर 100821 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 24 घंटे में सर्वाधिक 10, 926 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। बीते गुरुवार को राज्य में एक बार फिर 13089 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है और एक्टिव मरीजों की संख्या लाख के पार यानि 100821 पहुंच गई है।

बीते 31 मार्च को प्रदेश में 50515 लोगों की जांच कराई गई थी इसमें केवल 259 कोरोना के मामले सामने आए थे। लेकिन 29 अप्रैल को 97972 लोगों की जांच कराई गई और संक्रमण के मामले 50 गुणा से भी अधिक बढ़ गए। एक ही दिन में 13089 नए मामले आए। 31 मार्च को प्रदेश में मात्र 1579 एक्टिव केस थे, जो 29 अप्रैल तक बढ़कर 100821 हो गए। 31 मार्च को प्रदेश में कुल 1576 लोगों की मौत हुई थी लेकिन 29 अप्रैल को यह आंकड़ा भी 2480 पहुंच गया।
करीब 30 दिन में प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 88 हजार 937 पहुंच गई है। 31 मार्च को प्रदेश में कुल 2 लाख 65 हजार 527 मामले थे और 29 अप्रैल को यह संख्या 4 लाख 54 हजार 464 हो गई है। इस दौरान 1 लाख 88 हजार 937 हो गई है। ऐसे में तेजी से बढ़ता आंकड़ा संक्रमण का खतरा बढ़ाता जा रहा है। 31 मार्च से 29 अप्रैल तक संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है।
वहीं कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि यह समय काफी खतरनाक है और इसमें संक्रमण को लेकर काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। 30 दिन में रिकवरी रेट में 21.5% गिरावट आई है। 31 मार्च को प्रदेश का रिकवरी रेट 98.81% था जो अब 77.27 % पहुंच गया है। एक्टिव मामलों के बढ़ने के साथ ही रिकवरी रेट में तेजी से गिरावट आ रही है। 31 मार्च को एक्टिव मामलों की संख्या 1579 थी और 29 अप्रैल को यह 100821 पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications