बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 12 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट में हुई गिरावट

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते रविवार को 12 हजार 795 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि रविवार को 7 हजार 533 लोग ठीक होकर घर भी लौट गए। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते प्रदेश भर में 68 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में बढ़ रहे मौत के आंकड़े एक बार फिर सबको डराने लगे हैं। मृतकों में नालन्दा के डीईओ मनोज कुमार भी शामिल हैं, जिनकी एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

bihar corona update 12795 new case of covid 19

बीते रविवार को प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। 12795 संक्रमितों में से पटना में 1848, जहानाबाद में 373, पूर्वी चंपारण में 266, मधुबनी में 314, समस्तीपुर में 438, सारण में 707, पश्चिमी चंपारण में 347, बेगूसराय में 525 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिता की बात यह है कि राज्य में रिकवरी दर में तेजी से गिरावट भी हो रही है। यह घट कर 77.87% पर पहुंच गया है।

वहीं पिछले 24 घंटे में कुल 100491 सैम्पल्स की जांच हुई है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से मरनेवाले ज्यादातर लोग (70 फीसदी) 50 साल से ऊपर के हैं, जबकि 20 फीसदी ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 50 साल से नीचे और 30 साल से ऊपर के हैं। 10 फीसदी ऐसे युवा भी हैं जो 30 साल से नीचे और 20 साल से उपर के हैं।

आरटीपीसीआर सैम्पल को लेकर भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों को 10 दिन के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है और न ही कोई मैसेज दिया रहा है। इस बीच जांच रिपोर्ट से पहले कई की जान भी चली गई है। आंकड़ों की मानें तो लगभग 20 हजार सैम्पल्स की रिपोर्ट अब भी पेंडिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+