बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 12 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, 54 मरीजों की हुई मौत

पटना। बिहार में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बीते शुक्रवार को 12 हजार 672 नए कोरोना संक्रमित मिले। सबसे अधिक कोरोना के 2801 नए मरीज राजधानी पटना में मिले। वहीं इन नए मामलों के साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 76 हजार 419 हो गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 54 संक्रमितों की मौत हो गई, जिनमें सबसे अधिक नालंदा मेडिकल कॉलेज में ही 24 लोगों की मौत हुई है। जबकि पटना मेडिकल कॉलेज में 9 लोगों की जान गई है। बता दें कि NMCH में वर्ष 2021 में मौत का सबसे बड़ा का आंकड़ा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।

Bihar corona update 12672 new case of covid 19

पटना में सबसे अधिक 2801 मामले आए हैं। अररिया में 118, अरवल में 127, औरंगाबाद में 748, बेगूसराय में 607, भागलपुर में 375, भोजपुर में 112, बक्सर में 181, दरभगंगा में 98, पूर्वी चंपारण में 203, गया में 816, गोपालगंज में 128, जमुई में 223 कोरोना संक्रमित मिले।

वहीं जहानाबाद में 191, कैमूर में 153, कटिहार में 216, खगड़िया में 253, लखीसराय मेुं 133, मधेपुरा में 168, मधुबनी में 229, मुंगेर में 383, मुजफ्फरपुर में 704, नालंदा में 347, पूर्णिया 389, रोहतास में 396, सहरसा में 129, समस्तीपुर में 224, सारण में 617, सीवान 279, सुपौल में 214, वैशाली में 340 और पश्चिमी चंपारण में 354 लोग संक्रमित मिले हैं।

शुक्रवार बिहार के विभिन्न जिलों में बाहर से आए 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि शनिवार की सुबह सीवान के हुसैनगंज की BDO मनीषा प्रसाद कि कोरोना से मौत हुई है। पटना में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। वहीं, दानापुर के CO विद्यापति राय की भी कोरोना से मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+