बिहारः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1158 नए मामले सामने आए, 46 संक्रमितों की मौत
पटना। बिहार में बीते 2 जून को कुल 1 लाख 9 हजार 319 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 1158 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इन नए मामलों के साथ बिहार में अब तक कुल 7 लाख 9 हजार 93 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 6 लाख 91 हजार 234 लोगों ने अब तक कोरोना को मात दी है। वहीं 46 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते 5 हजार 268 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना की एक्टिव मामलों की संख्या 12 हजार 590 हो गई है।

Recommended Video
वहीं राज्य में रिकवरी रेट 97.48 फीसदी हो गई है। मई माह के 31 दिन में 19.8 फीसदी रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते 1 जून को 59 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि मौत के आंकड़ों में काफी कमी आई है लेकिन संक्रमण के मामले कम होने पर उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिनों में मौत की संख्या और कम होगी। बता दें कि बीते 31 दिनों में जहां संक्रमितों की संख्या 2 लाख 22 हजार 655 रही तो वहीं 3 लाख 12 हजार 101 लोगों ने कोरोना को मात भी दिया है।
बता दें कि 30 अप्रैल तक प्रदेश में कुल 2560 लोगों की मौत हुई थी। अप्रैल के महीने में 989 लोगों की मौत हुई और यह आंकड़ा 31 मई को प्रदेश में 5163 हो गई। यानी कि मई के महीने में 2521 लोगों की मौत हुई। एक और दो जून के दो दिनों में कुल बिहार में 105 मौत हुई है वहीं पटना में दो दिनों में मात्र 4 मौत हुई है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications