बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए 11 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 59 की मौत
पटना। बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे यानी कि बीते हुए गुरुवार को 11 हजार 489 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 59 लोगों की जान चली गई। बीते गुरुवार को 101063 लोगों की जांच की गई थी, जबकि बुधवार को 105980 लोगों की जांच की गई थी और बुधवार को 24 घंटे में 12222 नए मामले आए थे। नए कोरोना संक्रमितों के मिलने पर अब बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 69,868 हो गई है।

कोरोना मौत के मामले में भी हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गुरुवार को 24 घंटे में 59 लोगों की जान चली गई है। पटना के NMCH में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 17 संक्रमितों की मौत हुई है। PMCH में 2 संक्रमितों की मौत हो गई। पटना AIIMS में भी इस दौरान छह संक्रमितों की मौत हुई है।
गुरुवार को बिहार में 11489 मामले आए हैं। इसमें पटना में 2643, अररिया में 146, अरवल में 166, औरंगाबाद में 498, बांका में 498, बेगूसराय में 530, भागलपुर में 387, भोजपुर में 161, बक्सर में 128, दरभंगा में 112, पूर्वी चंपारण में 236, गया में 945, गोपालगंज में 187, जमुई में 108, जहानाबाद में 152, कटिहार 164, खगड़िया में 194, लखीसराय में 104, मधेपुरा में 179, मधुबनी में 179, मुंगेर में 239, मुजफ्फरपुर में 602 कोरोना संक्रमित मिले।
वहीं नालंदा में 309, नवादा में 173, पूर्णिया में 354, रोहतास में 155, सहरसा में 255, समस्तीपुर में 177, सारण में 441श् शेखपुरा में 151, सीवान में 285, सुपौल में 216, वैशाली में 197 और पश्चिमी चंपारण में 348 नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 43 ऐसे लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो बिहार के विभिन्न जिलों में बाहर से आए थे।












Click it and Unblock the Notifications