बिहार में संक्रमण दर 1 फीसदी पर पहुंचा, 1106 नए संक्रमित मिले
पटना। बिहार में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब संक्रमण दर कम होकर 1.01 प्रतिशत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे यानी कि बीते गुरुवार को प्रदेश में 1106 नए मरीज मिले। वहीं राज्य में रिकवरी रेट 97.64 फीसदी हो गई है। बता दें कि बीते 2 जून को यह आंकड़ा 97.48 फीसदी था। हालांकि राज्य में अभी 11 हजार 430 एक्टिव केस हैं। बीते गुरुवार को 2238 लोगों ने कोरोना को मात दिया है। वहीं 28 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 8 हजार 652 लोगों की जांच की गई, जिनमें पटना में सबसे अधिक 164 मरीज मिले।

पटना में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1394 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा सक्रिय मामले पटना सदर प्रखंड में हैं, जहां इनकी संख्या 988 है। वहीं फुलवारीशरीफ प्रखंड में 78 और संपतचक प्रखंड में 64 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पटना को छोड़कर प्रदेश के 8 जिलों में 10 से भी कम मरीज मिले। अरवल, बांका और नालंदा में 8-8, बक्सर व कैमूर में 7-7 मरीज मिले।
इसके अलावा लखीसराय और जहानाबाद जिले में 5-5 मरीज मिले व जमुई में दो संक्रमितों की पुष्टि हुई। प्रदेश के 29 जिलों में सौ से कम संक्रमित मिले. अररिया में 39, औरंगाबाद में 11,बेगूसराय में 25, भागलपुर में 13, भोजपुर में 17, दरभंगा में 27, पूर्वी चंपारण में 32, गया में 22, गोपालगंज में 52, कटिहार में 59, खगड़िया में 27, किशनगंज में 21, मधेपुरा में 26, मधुबनी में 32, मुंगेर में 75, नवादा में 10, पूर्णिया में 50, रोहतास में 15, सहरसा में 19, समस्तीपुर में 36, सारण में 35, शेखपुरा में 10, शिवहर में 11, सीतामढ़ी में 18, सीवान में 35, सुपौल में 41, वैशाली में 31 और पश्चिमी चंपारण में 12 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई।












Click it and Unblock the Notifications