बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 1527 कोरोना संक्रमित, चार मरीजों की हुई मौत

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले अब थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते बुधवार को सबसे ज्यादा 1527 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पटना में 522 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन नए मामलों के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5925 तक पहुंच गई है। बीते बुधवार को गया में 128, जहानाबाद में 68, मुजफ्फरपुर में 74, भागलपुर में भी 78 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

bihar corona udpate 1527 new covid 19 case

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 85 हजार 50 सैंपल की जांच हुई है। संक्रमण के चलते कोरोना के चलते मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10 अप्रैल से पुणे और मुंबई से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन इसके लिए तैयार है।

बीते मंगलवार को कोरोना के 1080 नए मरीज मिले थे और इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4954 पहुंच चुका था। हालांकि परेशान करने वाली बात ये है कि 99.56 तक रिकवरी रेट वाले बिहार में अब रिकवरी रेट भी घटकर 97.58 पर पहुंच गया है। बीते मंगलवार को सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज पटना जिले में मिले थे जहां एक साथ 486 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश के डीएम, एसपी और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की थी। बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने उन लोगों पर सबसे ज्यादा फोकस करने का निर्देश दिया था कि जो वैसे राज्यों से बिहार में वापस लौट रहे हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक है। उन्होंने ऐसे लोगों की कोरोना जांच कराने से लेकर प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर बनाने का भी निर्देश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+