सोनिया और लालू की बीच नहीं हुई फोन पर बात, बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा- राजद फैला रही झूठ

पटना, 27 अक्टूबर। बिहार में हो रहे दो उपचुनावों के दौरान कांग्रेस और राजद के बीच टूट के बाद दोनों पार्टियों के बीच विवाद थम नहीं रहा है। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने जब यह कहा कि राजद और भाजपा के बीच गठबंधन हो गया है तो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली से बिहार लौटने से पहले उनको भकचोन्हर कह दिया था। लालू के बयान को कांग्रेस ने दलित विरोधी बताया था। लालू प्रसाद यादव दिल्ली से बिहार लौटे हैं तो इस दौरान राजद के नेताओं ने दावा किया कि सोनिया गांधी ने उनसे फोन पर बात की है। कयास लगाए गए कि भकचोन्हर विवाद पर सोनिया ने लालू को फोन किया। लेकिन बिहार कांग्रेस प्रभारी ने सोनिया और लालू के बीच बात होने की खबर का खंडन कर दिया है।

Recommended Video

    Sonia Gandhi Calls Lalu Yadav: Sonia Gandhi ने Lalu Yadav से की फोन पर बात | वनइंडिया हिंदी
    Bihar Congress refuted RJD claim that Sonia talked with Lalu

    बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि सोनिया जी ने लालू यादव से बात नहीं की है। अगर कोई बात हुई होती तो बिहार प्रभारी होने के नाते पहले मुझे सूचना दी गई होती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। राजद के नेता चुनाव से पहले भ्रम फैला रहे हैं। भक्त चरण दास ने फिर दोहराया कि भविष्य में राजद और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    इससे पहले राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भी दावा किया था कि सोनिया गांधी और लालू के बीच बातचीत हुई थी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि क्या बात हुई? बिहार में हो रहे दो उपचुनावों में भी कांग्रेस और राजद दोनों ने उम्मीदवार उतारे हैं। महागठबंधन में टूट के लिए बिहार कांग्रेस प्रभारी ने लालू यादव को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद लालू यादव ने टिप्पणी करते हुए भक्त चरण दास को भकचोन्हर कह दिया था। लालू यादव ने कहा था कि अगर उपचुनाव की सीट कांग्रेस को देते तो उनकी जमानत जब्त हो जाती। राजद और भाजपा के बीच गठबंधन बयान पर भी राजद ने बिहार कांग्रेस प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनको बिहार की राजनीति की जमीनी समझ नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+