समलैंगिकता पर CM नीतीश कुमार का तंज, बोले- लड़का-लड़का शादी कर लेंगे तो कोई पैदा होगा क्या?

पटना, 24 मई: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समलैंगिकता को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अगर लड़का-लड़का शादी कर लेंगे तो कोई पैदा होगा क्या? नीतीश कुमार पटना के मगध महिला कॉलेज में बने नए छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ''अरे शादी होगी तभी ना बाल-बच्चा होगा, हम या कोई भी यहां पर, मां है तभी ना पैदा हुए है, क्या मां के बिना पैदा हुए, स्त्री के बिना पैदा हुए, लड़का-लड़का शादी कर लेगा तो कोई पैदा होगा? शादी करते हैं तो बाल बच्चा पैदा होता है।''

bihar CM Nitish Kumar statement on homosexuality

'जब मैं कॉलेज में था, तो एक भी महिला छात्रा नहीं थी'

नीतीश कुमार ने अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों को भी याद करते हुए लड़कियों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे तो उस दौरान उनके कॉलेज में एक भी महिला छात्रा नहीं हुआ करती थी।

'क्या स्थिति थी हमारे समय में, बड़ा खराब लगता था'

नीतीश कुमार ने आगे कहा, ''इंजीनियरिंग कॉलेज में एक लड़की नहीं पढ़ती थी। क्या स्थिति थी हमारे समय में, बड़ा खराब लगता था और कोई भी महिला कॉलेज में आ जाती थी तो सबलोग खड़ा होकर महिला को देखने लगता था। अब देखिए कि कितना विकास हुआ है, अब इंजीनियरिंग कॉलेज में भी लड़कियां पढ़ने लगी हैं। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चियां कॉलेज आएं और पढ़ें।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+