बिहार के सीएम नीतीश कुमार से पांच गुना ज्यादा अमीर हैं उनके बेटे निशांत, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75.36 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनके बेटे निशांत कुमार की संपत्ति अपने पिता से पांच गुना ज्यादा है।
पटना, 2 दिसंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75.36 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनके बेटे निशांत कुमार की संपत्ति अपने पिता से पांच गुना ज्यादा है। राज्य के सीएम और उनकी कैबिनेट ने 31 दिसंबर को बिहार सरकार की वेबसाइट पर अपनी संपत्तियों का ब्योरा दिया। ब्योरे के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के पास 29,385 रुपए की नकदी है जबकि उनके बैंक खाते में 42,763 रुपए जमा हैं।
Recommended Video

निशांत के पास है 1.28 करोड़ की एफडी
वहीं उनके बेटे निशांत के पास 16,549 रुपए नकद जबकि 1.28 करोड़ रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में विभिन्न बैंकों में जमा हैं। नीतीश कुमार के पास 16.51 लाख रुपए की चल संपत्ति जबकि 58.85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं, उनके बेटे निशांत के पास 1.63 करोड़ रुपए की चल संपत्तियां जबकि 1.98 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां हैं।
मुख्यमंत्री के पास नई दिल्ली के द्वारका की कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में एक आवासीय फ्लैट भी है, वहीं उनके बेटे के पास कल्याण बीघा, हकीकतपुर और पटना के कंकड़बाग में कृषि भूमि और आवासीय घर हैं।
ब्योरे के अनुसार कल्याण बीघा की जमीन निशांत की पैतृक संपत्ति है। उनके पास इसी गांव में गैर-कृषि भूमि भी है। उनके पास 1.45 लाख रुपए की कीमत की 13 गाय और 9 बछड़े हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जाना छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से राज्य में कोरोना की स्थिति का हाल
नीतीश कैबिनेट के मंत्री उनसे ज्यादा अमीर
बता दें कि नीतीश कुमार सरकार ने हाल में भी सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए हर कैलेंडर वर्ष के आखिरी दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया था। राज्य के मुख्यमंत्रियों तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी अपनी संपत्तियों का ब्योरा दिया है। यहां एक सबसे रोचक बात ये है कि नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्री उनसे ज्यादा अमीर हैं।
मुकेश सहानी के पास मुंबई में 7 करोड़ की संपत्तियां
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहानी नीतीश सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों की सूची में आते हैं। गौरतलब है कि विकासशील इंसान पार्टी का बिहार में एनडीए के साथ गठबंधन है। पशुपालन और मत्स्य पालन मुकेश सहानी के बैंक खाते में 23 लाख रुपए हैं, जबकि मुंबई में उनके पास 7 करोड़ रुपए की तीन संपत्तियां हैं। उनके और उनकी पत्नी के पास एक-एक फ्लैट भी है।












Click it and Unblock the Notifications