नीतीश ने किया लालू पर हमला, खुद को बताया चंदन, लालू को विषैला सांप
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सियासी हलचल तेज हो गई है वहीं नीतीश कुमार के एक ट्वीट ने यहां दोस्ती में दरार ला दी है। नीतीश कुमार ने अपने नए दोस्त और राजनीतिक साथी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ ट्वीट के जरिए हमला बोल दिया है। नीतीश ने लालू की तुलना विषैले सांप से की है।

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का लालू पर किया गया ये हमला ये इशारा कर रहा है कि नीतीश और लालू के बीच सबकुछ टीक नहीं चल रहा है।नीतीश ने ट्वीटर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब देते वक्त आरजेडी सुप्रीमो की तुलना विषैले सांप से की है।
जब उनसे सवाल पूछा गया कि लालू के साथ बिहार का विकास कैसे करेंगे? इस सवाल के जवाब में नीतीश ने ट्वीट किया, ''बिहार का विकास मेरा मेन एजेंडा है। जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग, चंदन विष व्यापत नहीं रहे लिपटे रहत भुजंग।'' इस दोहे के माध्यम से उन्होंने लालू की तुलना एक ऐसे विषैले सांप से की है जिसके बुरे साथ का असर उन पर नहीं पड़ेगा।
नीतीश के इस ट्वीट को लालू से जोड़ कर देखा जा रहा है तो वहीं आरजेडी ने कहा है कि नीतीश को ऐसा नहीं कहना चाहिए। नीतीश को जवाब देते हुए आरजेडी ने इसे गलत बताया है।












Click it and Unblock the Notifications