नीतीश को छोड़ मोदी का साथ देने को तैयार है सीएम मांझी

पटना। भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच 25 साल की पुरानी दोस्ती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से टूट गई थी। मोदी के कारण दोनों के बीच दरार आई और रिश्ते खत्म हो गए, लेकिन लगता है कि अब मोदी के माध्यम से ही दोनों पार्टियां फिर से दोबारा साथ आ जाएंगी।

jitanram manjhi

जी हां जिस तरह से पिछलो कुछ दिनों से जेडीयू के नाताओं द्वारा मोदी की तारिफ हो रही है उसे देखकर तो ये कहा ही जा सकता है। अपने विवादित बयानों के लिए आए दिन चर्चा में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारिफ करते हुए उनका समर्थक बनने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि वो मोदी के समर्थक बन जाएंगे। लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी।उन्होंने शर्त रखी की मोदी बिहार को स्पेशल कैटिगरी का स्टेटस दे दें। मांझी ने कहा कि यह बिहार की पुरानी मांग है।

मांझी ने कहा कि यदि पीएम मोदी बिहार की मांग पूरी करते हुए विशेष राज्य का स्टेटस दे देते हैं और इसके साथ ठंडे बस्ते में पड़ी और दूसरी मांगें मान लेते हैं तो मैं उनका समर्थक बन जाऊंगा।मांझी ने केंद्र की एनडीए सरकार की ओर नर्मी भरा रुख रखते हुए कहा कि हम केंद्र की मदद से बिहार की कई समस्याओं को सुलझा सकते हैं। बिहार के सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार के सात भैया हैं। इन्हें बिहार की समस्याएं युद्धस्तर पर सुलझानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+