सीएम मांझी ने माओवादियों की जबरन वसूली का किया समर्थन
पटना। विवादस्पद बयानों के लिए जाने-जाने वाले मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जीतनराम मांझी ने माओवादियों से धनउगाही का समर्थन किया है। मांझी ने कहा है कि ठेकेदार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और राज्य को लूट रहे हैं। अगर ठेकेदार ऐसा करते हैं तो ऐसे में सड़क, सामुदायिक इमारतें और अन्य सरकारी कार्यों में लगे ठेकेदारों से अगर माओवादियों उगाही करते हैं तो कोई गलत चीज नहीं है।

पटना में लगे जनता दरबार में मांझी ने कहा कि क्या माओवादी विदेशी हैं। मांझी ने कहा कि जो लोग माओवादी बन गए हैं वो भी हमारे समाज के ही हैं। हमें उन लोगों को मुख्यधारा में लाना है।
हमें माओवादियों को बंदूक दिखाकर नहीं बल्कि विकास से जोड़कर करना है। मांझी ने कहा कि भविष्य में माओवादियों को बातचीत के लिए बुलाया जा सकता है। मांझी ने अपील की कि माओवादी बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट आएं। गौरतलब है कि मांझी को आज जनता दरबार में एक अज्ञात युवक ने जूता फेंका। बाद में युवक ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications