बिहारः सीएम की कैबिनेट बैठक खत्म, मीटिंग में मुख्य सचिव के निधन पर नीतीश कुमार ने जताया शोक
पटना। बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले पर शुक्रवार को प्रदेश में कैबिनेट की अहम बैठक की गई। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों ने कोरोना सहित कई अहम मुद्दों पर मंथन कियाय़ कैबिनेट की बैठकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हो रही थी। इसी दौरान खबर आई कि मुख्य सचिव का निधन हो गया। बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना सीएम नीतीश कुमार को कैबिनेट की बैठक के समापन के दौरान मिली।

सभी मंत्रियों ने शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा। मुख्य सचिव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी अरुण कुमार सिंह को 27 फरवरी 2021 को ही बिहार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। बीते 15 अप्रैल को रिपोर्ट के जरिये उनके पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहीं आज दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
अरुण सिंह बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले थे। वे इसी साल 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। इससे पहले अरुण सिंह विकास आयुक्त के अलावा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे। अरुण सिंह काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications