नीतीश ने निभाया चुनावी वादा, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण
पटना। मंगलवार का दिन बिहार की महिलाओं के लिए सौगात लेकर आया। कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी सरकारी नौकरियों के सभी पदों पर सीधी नियुक्ति में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में वैसे 20 फैसलों पर मुहर लगी है। उसमें सरकार ने नगर निकायों में 4 प्रतिशत कमीशन पर टैक्स संग्राहक तैनात करने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2016 को भी मंजूरी दे दी गई।












Click it and Unblock the Notifications