बक्सर: ऊपर से गुज़र गईं12 बोगियां, जिंदा निकली पटरियों के बीच फंसी महिला

train accident
पटना। कहावत में भले ही हम कहते आए हों कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोइ, पर इस हादसे के बाद आप कहेंगे, 'जाको राखे साइयां, मार सके ना 'ट्रेन'। बीती सुबह एक महिला के ऊपर से ट्रेन की 12 बोगियां गुजर गईं पर वह जिंदा बच गई।

  • खबर के मुताबिक उषा अपने भाई को राखी बांधने के लिए बक्सर जा रही थी। इस खुशी के मौके पर वह टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी। 509 अप पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन पर वह चढ़ ही रही थी कि उसका संतुलन बिगड़ा गया।
  • वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने महिला को गिरते देख समझा कि वह ट्रेन से कट गई। लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। इस बीच पैसेंजर ट्रेन की एक-एक कर 12 बोगियां धड़धड़ाते हुए निकल गई।
  • ट्रेन गुजरने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि पटरी के बीच में महिला बेहोश पड़ी है। लोगों ने महिला को टुड़ीगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया व उसे जिंदा सकुशल पाया गया।

राखी के प्यार ने बचाया-

इलाज के बाद महिला को होश आया, तो उसने बताया कि वह चक्की गांव की रहने वाली है। मौत के मुंह से जिंदा निकली महिला ने भगवान के प्रति शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि रब की मर्जी के आगे किसी की एक नहीं चलती। उसने यह भी कहा कि उसे राखी के प्यार ने बचा लिया।

पढ़ें- मंच साझा, सरकार साझा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+