बैंड बाजा, बारात लेकर पहुंची दुल्हन,ससुराल वालों ने किया इंकार तो धरनें पर बैठी

पटना। आपने शादी के बाद बरात के साथ दुल्हन को अपने ससुराल तो आते तो हर बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कबी महिलाओं की टोली के साथ दुल्हन को खुद ब खुद मायके से ससुराल चलकर आते देखा है। अगर नहीं तो बिहार के बेगूसराय में देख सकते हैं।

marriage

दरअसल यहां पिछले कई दिनों से एक दुल्हन धरने पर बैठी है। दुल्हन महिलाओं की टोली के साथ गीत गाते हुए अपने ससुराल पहुंची और धरने पर बैठ गई। जब पता लगाया गया तो मालूम हुआ कि प्रीति नाम के इस लड़की की शादी पिछले साल अप्रैल में भरौल गांव के धीरज ठाकुर से हुई थी, लेकिन धीरज और उसके परिवार लड़की को यह कहकर अपनाने से इंकार कर दिया कि लड़की के परिवार वालों ने धीरज का अपहरण कर जबर्दस्ती शादी करवाई थी।

जब ससुराल वालों ने अपनाने से इंकार कर दिया था दुल्हन ने खुद से जबरदस्ती अपने ससुराल में घुसने का फैसला किया। बारात लेकर लड़की अपने ससुराल पहुंची, लेकिन जब उसे घर में घुसने नहीं दिया गया तो वो अपने ससुराल के घर के सामने धरने पर बैठ गई।

धरने पर बैठी दुल्हन का कहना है कि वो मर जाएगी , लेकिन अपने माता-पिता के घर वापस नहीं जाएगी। पुलिस ने ससुराल वालों को समजाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। वहीं लड़के के परिवार ने प्रीति के पिता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी, तो प्रीति के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनसे पांच लाख रुपये और कई महंगे सामना का दहेज मांगा और दहेज नहीं देने पर उन्होंने प्रीति को अपनाने से इनकार कर दिया। दोनों परिवार के बीच फंसी प्रीति लगातार धरनें पर बैठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+