बिहार ने तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड, एक दिन में करीब 30 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मिदन के मौके पर कोविड के खिलाफ टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। शुक्रवार को देश में हुए ढाई करोड़ टीकाकरण में सबसे अहम भागीदारी बिहार की रही। इसके अलावा बिहार ने खुद का एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बिहार को राज्य की 7.4 करोड़ की पात्र जनता को 15 करोड़ डोज के साथ दिसंबर के अंत तक दोहरा टीकाकरण करना होगा। अब तक यहां केवल एक-तिहाई डोज ही लगाए गए हैं और कुल टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ के आसपास है। राज्य में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति होने के बाद भी बिहार में 17 सितंबर को करीब तीस लाख लोगों को वैक्सीन दी।

bihar break record on 30 lakhs doses applied in a day

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बने ढाई करोड़ टीकों के रिकॉर्ड में यह सबसे अहम हिस्सेदारी थी। इस नए रिकॉर्ड के साथ ही बिहार ने 31 अगस्त को बने 27.6 लाख डोज लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। उस दिन राज्य ने करीब 10 हजार टीकाकरण केंद्र का आयोजन किया था। हालांकि 17 सितंबर को इस आंकड़े को बढ़ाकर 14 हजार केंद्र कर दिया गया। खास बात यह है कि बिहार अब एक दिन में सबसे ज्यादा डोज लगाने के मामले में केवल उत्तर प्रदेश से पीछे हैं।

बीते 31 अगस्त को यूपी में 35 लाख डोज लगाए गए थे। जबकि बीते 17 सितंबर को 27.5 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 17 सितंबर को लगाए गए कुल 30 लाख डोज में से लगभघ 28 लाख बिहार के ग्रामीण इलाकों में लगाए गए थे। सरकार ने इस बात को सुनिश्चित किया था कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में टीका लगाने वाले कर्मी नाव से पहुंचे। बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दूर-दराज के जिलों में भी भारी बारिश के बीच लोग कतार बनाकर वैक्सीन ले रहे थे।

बीते 17 सितंबर को पूर्वी चंपारण जिले में 2.27 लाख डोज लगाए गए। जबकि मजफ्फरपुर जिले में 1.61 लाख डोज लोगों को दिये गए और पूर्णिया जिले में एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को हुए कुल टीकाकरण में बिहार में करीब 20 लाख डोज 18-44 आयुवर्ग को दिए गए थे। वहीं इस उपलब्धि की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 21 जून को '6 महीने, 6 करोड़ टीकों' का लक्ष्य रखा गया था। उन्हें अब विश्वास है राज्य इस लक्ष्य को पार कर लेगा।

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शहरी इलाकों में टीकाकरण काफी हद तक पूरा हो गया है और अब हम ग्रामीण इलाकों में इसकी रफ्तार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना वायरस का ग्राफ गिर रहा है। हम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+