बिहारः बढ़ता जा रहा है ब्लैक फंगस का प्रकोप, 80 लोगों की हो चुकी है मौत

पटना। बिहार में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस प्रदेश में पांव पसार रहा है। ब्लैक फंगस के चलते अभी तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 582 लोग इसके चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 191 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 311 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 582 में से ऐसे अधिक लोग हैं, जो कोरोना से ठीक हो चुके थे। प्रदेश की राजधानी पटना के दो बड़े अस्पतालों में ब्लैक फंगस से संक्रमित लोगों का ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं पीएमसीएच में मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।

bihar black fungus update 80 patient died till tuesday

कोरोना को हराने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में ब्लैक फंगस के जो भी मामले आ रहे हैं, उसमें सबसे अधिक ऐसे मामले हैं जो कोरोना को मात देने के बाद संक्रमित हुए हैं। कुछ ऐसे भी मामले आ रहे हैं जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं।

IGIMS के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल का कहना है कि ऐसे मरीज जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं और उन्हें स्टेरॉयड की हाई डोज दी गई है। अगर शुगर ब्लड प्रेशर के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं तो उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे मरीजों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है।

वहीं पिछले 24 घंटे में ब्लैक फंगस के 16 नए मामले आए हैं। इसके अलावा 2 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 24 घंटे में 11 संक्रमितों को ठीक किया गया है। ब्लैक फंगस अब तक कुल 582 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें 191 लोगों को इलाज से ठीक करने का दावा किया जा रहा है। अब तक कुल 80 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 311 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। इसमें कई संक्रमितों को ऑपरेशन की आवश्यकता है। पटना में 24 घंटे में कोरोना से एक मौत हुई है, जबकि ब्लैक फंगस से दो लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+