'वोट के बदले शादी' बयान पर बीजेपी नेता ओपी धनकड़ को मिला नया 'पार्टनर'

bjp-bihar
पटना। एक ओर जहां 'वोट के बदले शादी' वाले बयान पर बीजेपी नेता ओपी धनखड़ को आलोचना का सामना करना पड़ा पर कुछ नेता-लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इसे जायज़ ठहराया है।

भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ के बचाव में सामाजिक पंचायत महरोली-360 के प्रधान चौ. गोवर्धन सिंह और जींद की नौगांवां खाप भी सामने आ गई है। गोवर्धन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धनखड़ ने कुछ गलत नहीं कहा है। चौ. गोवर्धन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लगातार गिर रहा लिंगानुपात गंभीर चिंता का विषय है और भविष्य में रीति रिवाज से बिहारी लड़कियों से शादी करवाई जाएगी।

पढ़ें- वर्क फ्रॉम 'ट्रेन'

सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के दूसरे राज्यों से रिश्ते नाते जोड़ने व बिहार से दुल्हन लाने संबंधी बयान का समर्थन किया और कहा कि ये शादियां अवैध तरीके से न करवाकर पूर्ण सामाजिक रीति रिवाज के अनुकूल होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय विवाह को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार से युवाओं की शादी के मामले को लेकर उनकी मंशा गलत नहीं थी, बल्कि मीडिया को इसको समझने में चूक हुईपहले भी होती रही हैं बिहार में शादियां

गौरतलब है कि यह बात छिपी नही है कि आज हरियाणा के युवा बिहार-उड़ीसा व अन्य प्रदेशों की लड़कियों से गैर पारंपरिक तरीके से शादी कर रहे हैं। इसका परिणाम यह होता है कि हमारा समाज उन दुल्हनों को पूर्ण सम्मान की दृष्टि से नहीं देखता है। हालांकि बयान पर समर्थन जताते हुए ओपी को सही ठहराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+