अग्निपथ योजना: बिहार BJP चीफ ने JDU पर साधा निशाना, बोले- राज्य में शिक्षा की मौजूदा स्थिति देखकर हंसी आती है
पटना, 23 जून: अग्निपथ योजना को लेकर अब सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) आमने-सामने आ गए हैं। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गुरुवार को इस योजना के फायदे गिनाते हुए एक बार फिर जेडीयू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, जेडीयू के साथी अग्निपथ योजना में सुधार की बात कर रहे हैं लेकिन मुझे राज्य में शिक्षा की मौजूदा स्थिति देखर हंसी आती है।

जायसवाल ने कहा, यहां तो 2019 में जिस छात्र ने बीए का फॉर्म भरा था वो 2022 में दूसरे वर्ष की ही परीक्षा दे रहा है, जबकि अग्निपथ योजना 22 साल के लड़के को आर्मी का ट्रेनिंग, 10वां पास लड़का है तो उसको 12वां पास करेंगे, अगर बारहवां पास है तो उसे ग्रेजुएशन में तीनों साल का परीक्षा नहीं देनी है। उसको अग्निपथ योजना के तहत जैसे ही चार साल खत्म होगा, उसे केवल दो विषय की परीक्षा देनी है, और दो विषय की उसको ट्रेनिंग मिल जाएगी अग्निवीर के नाम पर।
Recommended Video
संजय जायसवाल ने आगे कहा कि मतलब वो कंप्यूटर सीखेगा, ड्रोन चलाना सीखेगा, नेवी में जाएगा तो पानी का जहाज चलाना सीखेगा। 22 साल में इनता कुछ सीखकर जब वो बाहर आएगा तो उनमे से सबसे बेस्ट 25 फीसदी युवाओं को सेना में वापस लिया जाएगा और बाकि बचे युवाओं को अलग-अलग जगह आरक्षण देकेर नौकरी देने का काम किया जाएगा।
बिहार में शिक्षा की स्थिति पर बीजेपी अध्यक्ष ने सवालों का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य में जो स्थिति है उसके पीछे सरकार नहीं, बल्कि संबंधित विश्वविद्यालयों के वीसी जिम्मेदार हैं। विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा कराना सरकार का नहीं बल्कि वीसी का काम होता है।












Click it and Unblock the Notifications