बिहार विधानसभा उपचुनावः आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का सिलसिला, 30 अक्टूबर को होगा मतदान

पटना। बिहार विधानसभा के तारापुर और कुशेश्वरस्थान के उपचुनाव को लेकर बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के कार्यालय के मुताबिक इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को मतदान होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले के आम चुनावों में मतदान के खत्म होने से 48 घंटे पहले प्रचार समाप्त होता था। लेकिन हाल ही में आयोग ने कोविड को ध्यान में रखते हुए प्रचार की समय सीमा को मतदान खत्म होने से 72 घंटे पहले बंद करा दिया है।

bihar assembly byelection election campaign stop from today

Recommended Video

    Bihar By-Election 2021: Tarapur में Lalu Yadav ने Nitish Kumar पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इस चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक बयानबाजी जमकर हुई। एक तरफ जहां कांग्रेस ने राजद पर महागठबंधन का धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया तो वहीं राजद ने कांग्रेस और एनडीए पर जमकर पलटवार किया। इस बीच राजद के अंदर आंतरिक कलह भी खुलकर सामने आई, जिसमें तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वहीं प्रचार के आखिरी दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चुनावी सभा कर राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। अपने चुनावी सभा में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

    लालू प्रसाद यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कचूमर निकाल दिया है हम विसर्जन कर देंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार की हमने कई बार मदद की लेकिन नीतीश किसी के नहीं है। नीतीश कुमार पलटू राम हैं। लालू ने कहा कि नीतीश कह रहे हैं कि लालू डजान से मरवा देगा। लालू यादव का यही काम है क्या। नीतीश डर गए हैं। लालू ने अपने अंदाज में कहा कि लागल लागल झुलनिया में धक्का।

    तारापुर की चुनावी सभा में पहुंचे लालू प्रासद यादव ने कहा कि लाल कपड़ा देख जैसा सांड भड़कता है वैसे ही जनता देख नीतीश भड़कते हैं। हमने आडवाणी को गिरफ्तार किया, हमने कभी सांप्रदायिकता से समझौता नहीं किया। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार RSS की गोद में खेल रहे हैं। आज देश में कुछ नहीं मिल रहा है रेल बेच दिया है। जब हम रेल मंत्री थे तो रेलवे को फायदा में लाया लेकिन आज रेलवे का क्या हाल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+