बिहार में चक्रवाती तूफान गुलाब के चलते 9 लोगों की मौत, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
पटना। बिहार में चक्रवाती तूफान गुलाब के चलते 9 लोगों को मौत हो गई। सोमवार की रात तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश और वज्रपात के चलते इन सभी 9 लोगों की मौत हो गई। बिहार के बेगूसराय जिले में दो, बांका में 2, भोजपुर में 1, शेखपुरा में एक, सारण में एक, समस्तीपुर में एक और जमुई में एक शख्स की मौत हुई है। मौसम विभाग ने गुलाब तूफान के बीच बिहार के कई जिलों के लिए आने वाले दो से तीन दिनों में जोरदार बारिश और वज्रपात की भविष्याणी की है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार के कई जिलों में बारिश नहीं हुई है, जिसकी वजह से कई इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Recommended Video
इसकी वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है। चक्रवाती तूफान 'गुलाब' पहले से तो कमजोर हो गया है लेकिन इसका असर अभी भी आंध्रा-ओडिशा पर दिख रहा है फिलहाल इस वक्त ये बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण बिहार के कुछ जिलों में बारिश भी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'गुलाब' के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका दिख रही है।
बिहार के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनके नाम हैं बक्सर, चक्की, काराकाट, उदवंतनगर, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, नालन्दा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, पटना, दरभंगा और सीतामढ़ी।यहां पर तेज हवाओं के चलने के साथ-साथ भारी वज्रपात होने के आसार दिख रहे हैं।
कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'
ये तो है बिहार का हाल लेकिन साइक्लोन के कारण एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' और अन्य सभी 11 जिलों में आज के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया। जबकि कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications