MLC के बेटे की कार को पास नहीं देने का अंजाम, मौत!

पटना। जी हां यह बिहार का जंगलराज है, जो अब वापस आ गया है। विधायक छोड़िये यहां विधायक के बेटे की कार को पास नहीं देने का अंजाम मौत होता है। जी हां गया में जेडीयू एमएलसी मनोरम देवी के बेटे ने अपनी नई लैंड रोवर कार को पास नहीं देने पर शनिवार रात एक स्विफ्ट कार सवार को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बिहार में जंगलराज- रितिक की लाश पर मांगी 50 लाख की फिरौती

Bihar: 25-year-old shot dead after overtaking JDU MLC's car in Gaya

मृत युवक आदित्य गया के एक बड़े कारोबारी का बेटा था। जो गया के नाजरथ स्कूल में बारहवी का छात्र था। वह अपने एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में बोधगया गया था और वहीं से लौट रहा था। पुलिस ने कार को गया के रामपुर थाना छेत्र से मनोरमा देवी के आवास से बरामद कर लिया है। लेकिन बेटा फरार है।

पुलिस ने इस मामले में गया एमएलसी मनोरमा देवी के बाबुबली पति बिंदी यादव को भी हिरासत में लिया है। साथ ही एक बॉडीगार्ड राजेश को भी पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।

कल्युगी 'सावित्री' ने प्रेमी संग की पति की निर्मम हत्या

इस घटना के विरोध में गया के कारोबारी सड़क पर उतर आये हैं। मामले की जानकारी देते हुए गया के एसपी ने बताया कि जदयू एमएलसी के बेटे द्वारा देर रात एक कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने एमएलसी के बाहुबली पति बिंदी यादव और एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में हत्या हुई है। हलाकि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर मामले की सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करने के साथ-साथ आरोपी एमएलसी के पुत्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+