बिहारः रविवार को सामने आए कोरोना के 111 नए मामले, मरीजों का आंकड़ा 3600 के पार
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को 111 नए मामलों के साथ अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3676 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 102 संक्रमित सही होकर घर लौट गए हैं। वहीं राज्य में कोरोना से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अब तक 111 नए मामले मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 32 मामले बेगूसराय में मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की पहली रिपोर्ट के अनुसार बेगूसराय में 32, भागलपुर में 20, पूर्णिया मे 12, शेखपुरा व किशनगंज में सात-सात तथा गया में छह नए मामले सामने आए हैं। वहीं पटना व जमुई में चार-चार, खगडि़या में तीन, सहरसा, कैमूर, सारण, व कटिहार में दो-दो मामले मिले हैं। औरंगाबाद, मुंगेर, भोजपुर, अररिया व दरभंगा में एक-एक मरीज मिले हैं।
वहीं मुंगेर जिले में डीएम राजेश मीणा के दो बॉडीगार्ड कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया है। बॉडीगार्ड के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब डीएम और उनके परिवार की भी कोरोना जांच की गई। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके पहले बिहार के एक डीएम को कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बख्तिायारपुर स्थित पैतृक आवास पर तैनात चार सुरक्षाकर्मी को कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है।
शनिवार को पटना से तीन पॉजिटिव मिले। अन्य जिलों की बात करें तो दरभंगा से 18, जहानाबाद से 13, सारण से 14, किशनगंज से 10, अररिया से 9, मधेपुरा से 7, कैमूर से 7, अरवल से 2, भागलपुर 3, नवादा से 2, मुजफ्फरपुर से 14, समस्तीपुर से 2, शेखपुरा से 17, प.चंपसरण से 3, पू. चंपारण से 3, रोहतास से 3, भोजपुर से 15, सिवान से 8, गया से 5, शिवहर से 2, मुंगेर से 6, बेगूसराय से 19, सहरसा से 3, बक्सर से 2, वैशाली, नालंदा, खगड़यिा, जमुई, सीतामढ़ी से 1-1 संक्रमित मिले।












Click it and Unblock the Notifications