बिहार पुलिस भर्ती में गिरफ्तार किये गयये 1000 से अधिक फर्जी उम्मीदवार
पटना। बिहार में कुछ दिनों पहले बोर्ड की परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल का मामला सामने आया था जिसके बाद पूरी दुनिया में इस खबर की दिखाया गया जिससे बिहार की छवि काफी धूमिल हुई थी। लेकिन एक बार फिर से पुलिस कॉस्टेबल की परीक्षा के दौरान एक और बड़ा नकल का मामला सामने आया है।

बिहार में 1000 से अधिक लोगों को पुलिस कॉस्टेबल की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह परीक्षा 11783 कॉस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गयी थी। जिसमें 35 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी।
कॉस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बिहार सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड की ओर से आय़ोजित किया गया था। जिसमें से 52000 लोगों को फिटनेस टेस्ट के लिए चयनित किया गया था। इन सभी चयनित लोगों को दस्तावेजों के वेरीफिकेशन के लिए 16 से 28 मार्च के बीच पटना के कांकरबाग स्पोर्ट्स क्लब में आना था।
दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान 1068 उम्मीदवारों को फर्जी पाया गया। इन सभी उम्मीदवारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में फर्जी उम्मीदवार बिहार में कभी नहीं पाये गये पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान।












Click it and Unblock the Notifications