West Bengal Assembly Election Result 2021: तेजस्वी ने ममता बनर्जी को दी बधाई, कहा- कुशल नेतृत्व की जीत है
पटना। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर हुए चुनाव के लिए 2 मई यानी आज का दिन बेहद खास है। आज वोटों की काउटिंग के बाद ये तय हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल में किस पार्टी की सरकार बनेगी। इस चुनाव में टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होने की बात कही जा रही है। वहीं शुरूआती रुझानों से लग रहा है कि ममता बनर्जी की टीएमसी जीत हासिल कर सत्ता में वापसी करते हुए हैट्रिक बनाएगी।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी भाजपा से काफी आगे चल रही है। टीएससी 204 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा 86 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि अभी फाइनल परिणाम नहीं आए है। इसी बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर ममता बनर्जी को बधाई दी है।
ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल की "ममतामयी" जनता को कोटि कोटि बधाई व हार्दिक साधुवाद। आज जब पूरा देश कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है। पश्चिम बंगाल ने एक बार फिर अपनी ममता और भरोसा अपनी दीदी में ही देखा है। यह जनता के स्नेह और विश्वास की जीत है। ममता बनर्जी के दृढ़ और कुशल नेतृत्व की जीत है।
बता दें कि ममता बनर्जी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी बधाई दी है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ममता बनर्जी को बधाई देते हुए उनके साथ एक फोटो शेयर की है। अखिलेश यादव ने जो फोटो शेयर की है वो पुरानी फोटो है जिसमें अखिलेश यादव ममता बनर्जी को एक फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications