दरभंगा में दिखा पीएचडी अध‍िकारियों को बंधक बनाने का असर, मिलने लगा शुद्ध पानी

PhD-bihar
पटना। श‍िक्षा को लेकर मचा घमासान सिर्फ दिल्ली युनिवर्स‍िटी की मीनारों तक सीमित नहीं है। बिहार में भी श‍िक्षा का कमल राजनैतिक दलदल के बीच ही कराहने को मजबूर है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने छात्रावास में लगातार चल रहे पेयजल संकट के विरोध में जिन पीएचईडी अधिकारियों को बंधक बनाया गया था, अब उसका असर दिखने लगा है।

पढ़ें- हादसे पर बोले बिहार के दिग्गज

इस घटना को अंजाम तब दिया गया जब अध‍िकारी छात्रावास निरीक्षण के लिए आए थे। बाद में बेंता पुलिस के हस्तक्षेप व पेयजल संकट के समाधान के आश्वासन पर छात्रों ने पदाधिकारियों को छोड़ दिया गया था। छात्रों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद ही पेयजल संकट का समाधान हो गया।

छात्रों ने इस मामले लेकर जिलाधिकारी से भी भेंट की थी व उन्होंने समस्या का जल्द जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया था। हालांकि कहीं ना कहीं गलती प्रशासन की ही थी, इसलिए मामले को ज्यादा तूल ना देते हुए आश्वासन देकर मामला निपटा दिया गया। अब छात्रावास में शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध करवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+