Bihar: नहीं सुलझ पा रही JDU कार्यकर्ता की हत्या की गुत्थी

धनसोई बाजार में अपराधियों ने जदयू कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह उर्फ डाक्टर साहब की गोली मार कर हत्या कर दी थी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आराम से घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हाथों में पिस्तौल लहराते हुए बक्सर की ओर भाग गये। घटना के बाद बाजार बंद हो गया और लोग सड़क पर शव रख हंगामा करने लगे।
पढ़ें- बिहार को मिला कितना कुछ
सुरेन्द्र सिंह जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वे सुबह गांव के ही वृजकिशोर राम के साथ बाइक से धनसोई बाजार आये थे। यहां एक स्पेयर पार्टस की दुकान से कुछ सामान व पास से फल खरीदने के बाद जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचे, पल्सर पर सवार तीन लोग वहां पहुंच गये और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
घटना के बाद धनसोई बाजार बंद हो गया। बड़ी संख्या में समहुता के लोग वहां पहुंच गये और हत्यारों को चौबीस घंटे के भीतर दबोचने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। पुलिस से हालिया जवाब में सामने आ रहा है कि जांच चल रही है, जल्द ही अपराधियों को दबोचकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications