लालू की बेटी की शादी आज, कौन नहीं आएगा

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री आवास से सटे विशाल अशोक होटल में आज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी की शादी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पोते तेजप्रताप सिंह से होगी। इसमें राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहेंगे। माना जा रहा है कि विवाह समारोह में शायद ही कोई नामचीन हस्ती गैर-हाजिर रहे।

All set for Lalu’s daughter grand wedding today

मेंहदी की रस्म

लालू के परम मित्र प्रेम चंद गुप्ता के दिल्ली के घिटोरनी इलाके में एक फार्म हाउस में लालू की बेटी की मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई। 40 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस को सजाया-संवारा गया। लालू यादव के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा कई सांसद-विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस बीच,बिहार विपक्ष और भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी विवाह समारोह में रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शादी में भाग लेंगे। वे बिहार भवन में ठहरेंगे। इसके अलावा, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी आएंगे। शादी में वाम दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया।

उधर, मध्य प्रदेश के गर्वनर राम नरेश यादव भी दिल्ली में मुलायम के पोते और लालू की बेटी के ब्याह में शामिल होंगे। यह भी खबर है कि वे अपने इस्तीफे को लेकर गृहमंत्री या राष्ट्रपति से भी मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने बुधवार को भी राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था, जो नहीं मिल पाया था।

इस्तीफा को लेकर सस्पेंस

व्यापमं फर्जीवाड़े में फंसे मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के इस्तीफा को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। राज्यपाल पर वनरक्षक भर्ती परीक्षा -2013 में कुछ लोगों की सिफारिश करने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+