चारा घोटाला: जेल गए लालू, बिहार में अलर्ट जारी

लालू यादव बिहार की राजनीति की अहम कड़ी है। 15 सालों तक उन्होंने बिहार की सत्ता पर राज किया है। ऐसे में कोर्ट के इस अहम फैसले के बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए बिहार की नीतीश सरकार ने बिहार के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक की ओर से बिहार के हर जिलों के एसपी को फोन कर कोर्ट के फैसले पर नजर रखने और जिलों में शांति बनाए रकने के लिए अलर्ट जारी करने का आदेश दिया गया। साथ ही कई जगह आरजेडी के समर्थकों को हिरासत में भी लिया गया है। लालू पर फैसले के मद्देनजर स्पेशल ब्रांच ने रिपोर्ट दी लालू के खिलाफ फैसला आने के बाद राजद कार्यकर्ता तोड़-फोड़ कर सकते है। इसको देखते हुए ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बिहार के सभी जिलों के एसपी को अलर्ट किया है।
रांची में भी लालू प्रसाद को दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट परिसर के बाहर हंगामा कर रहे राजद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोषी करार दिए जाने के बाद माना जा रहा है कि लालू यादव को 3 साल से ज्यादा की सजा मिल सकती है और इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी खत्म हो जाएगी। इस मामले में लालू प्रसाद के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगरन्नाथ मिश्र समेत 44 लोगों को दोषी करार दिया गया है। इन सभी पर 37 करोड़ 68 लाख रुपए के चारा घोटाले का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications