छपरा: हादसे की जगह खुली पड़ीं थीं पेंड्रोल क्लिप, जांच में सामने आए तथ्य

पढ़ें- इधर हादसा उधर हड़ताल
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए पटना से फारेंसिक टीम बुलाई गई है। मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। इस हादसे में रेल चालक समेत किसी रेलकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना की वजह से उक्त रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है और मार्ग से गुजरने वाली अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन मार्ग को बदल दिया गया है।
दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी पर लोहे की छड़ें थीं। दुर्घटना के चलते मालगाड़ी की बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं तथा करीब 100 मीटर तक पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर रेलवे के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। हालांकि घटना में नक्सली साजिश पर इंकार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications